BIHAR;नई सरकार में डिप्टी CM होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, कुछ देर में हो सकता है शपथ ग्रहण

पटना, एजेंसी, बिहार में आज महागठबंधन सरकार टूट गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन के साथ रहना अब मुश्किल हो गया था। वहीं पीएम मोदी ने भी नीतीश कुमार को फोन करके बधाई दी है।

 नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद आरजेडी (RJD) भी लगातार बैठक बुला रही है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आ रही है कि आरजेडी सरकार बचाने के लिए जीतन राम मांझी को बड़ा ऑफर दे सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर जानकारी का आना बाकी है। वहीं इससे पहले कल तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हमलोग इज्जत करते हैं और आगे भी इज्जत करते रहेंगे।

नई सरकार में डिप्टी CM होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा

नई सरकार में भाजपा नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनेंगे। भाजपा ने राज्य में कुर्मी और भूमिहार वोटों का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया है।

नीतीश कुमार ने राज्यपाल से सरकार भंग करने की सिफारिश की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से सरकार भंग करने की सिफारिश कर दी है। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि महागठबंधन के साथ हमने तालमेल बिठाने की बहुत कोशिश की लेकिन अब उनके साथ रहना मुश्किल हो रहा था।

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, वजह भी बताई, पीएम मोदी ने दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के साथ हमने गठबंधन बनाने की हर संभव कोशिश की लेकिन अब बात नहीं बन पा रही थी। उनके साथ रहना मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी  देने का क्रेडिट आरजेडी खुद को दे रही थी। आरजेडी हर मंच पर खुद को शिक्षक नियुक्ति का सूत्रधार बता रही थी।उन्होंने कहा कि हम आगे की रणनीति पर जल्द काम करेंगे। वहीं पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को फोन करके बधाई दी है। नीतीश कुमार ने धन्यवाद किया है।

नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे, थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा

सियासी उलटफेर के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंच गए हैं। वह थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इधर आरजेडी में खलबली मच गई है।

राजभवन के बाहर भारी सुरक्षा तैनात

Bihar Political News Live: पटना में बिहार राजभवन के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है। सीएम नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक चल रही है। इस बीच प्रदेश पार्टी कार्यालय में बीजेपी विधायक दल की बैठक चल रही है।

चिराग पासवान की पार्टी ने नीतीश कुमार को घेरा

चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी एलजेपी (रामविलास) के बिहार अध्यक्ष राजू तिवारी ने नीतीश कुमार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सीएम ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। वह अभी भी महागठबंधन के सीएम हैं। अगर वह इस्तीफा देते हैं, तो हम देखेंगे कि उसके बाद क्या होता है। चिराग पासवान की भूमिका शुरू से ही स्पष्ट रहा है कि वह देश के पीएम पर विश्वास करते हैं। बिहार भी पीएम के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा।

बीजेपी की भी बैठक हुई शुरू, कई दिग्गज नेता मौजूद,

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भी बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कई दिग्गज नेता मौजूद है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़…

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    0 कांग्रेस ने 5 वर्ष में सिंचाई पर 5,700 करोड़ तो हमने सिर्फ दो साल में ही उससे डबल 10,700 करोड़ स्वीकृत किए रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल बिलासपुर…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई