ACCIDENT; सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, 3 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल, ग्रामीण छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे थे

रायपुर, राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में रविवार देर रात दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा हुआ. छट्टी कार्यक्रम से ग्रामीणों को लेकर लौट रहे माजदा की पहले ट्रेलर फिर डंबर से भिड़ंत हो गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 30 से ज्यादा घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भीषण सड़क हादसे में मरने वालों में 4 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं. मृतकों की पहचान मोहंदी, धरसींवा निवासी टिकेश्वरी साहू (45 वर्ष), एकलव्य साहू (6 वर्ष), प्रभा साहू (34 वर्ष) और गीता साहू (54 वर्ष), गोंडवारा निवासी कुमारी महिमा साहू (18 वर्ष), धरसीवां निवासी नंदनी साहू (53 वर्ष), आनंदगांव, बेमेतरा निवासी उमंग साहू (5 माह), वर्षा साहू (28 वर्ष) और भूमि साहू (4 वर्ष), नागौरा मंदिर, हसौद निवासी राजवती साहू (60 वर्ष), और चटौद, विधानसभा क्षेत्र निवासी कृति साहू (50 वर्ष), कुंती साहू (55 वर्ष) और टिकेश्वर साहू (35 वर्ष) के रूप में की गई है.

एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि माजदा वाहन की पहले ट्रेलर से टक्कर हुई. ट्रेलर में लोहे का स्ट्रक्चर था, जो दोनों ओर से तीन-तीन फीट बाहर निकला हुआ था. लोहे के उन स्ट्रक्चर से माजदा वाहन का डाला टकराया, जिससे सबसे अधिक हानि हुई. इसके बाद माज़दा डंपर से टकराई. घटना में ग़ैर इरादतन हत्या के तहत दर्ज प्रकरण होगा. फिलहाल, तीनों वाहनों के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

कैसे हुआ भीषण हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, ग्राम चटौद के लोग स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG 04, MQ 1259 में रविवार को छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम बाना बनरसी गए हुए थे. कार्यक्रम से लौटते समय रायपुर-बलौदबाज़ार रोड पर सारागांव के पास पहले ट्रेलर से और उसके बाद डंपर से भिड़ंत हो गई. हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, घायलों का मेकाहारा अस्पताल में इलाज जारी है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना खरोरा रोड के बंगोली गांव की है, माजदा वाहन में 50 से ज्यादा लोग सवार थे. सभी ग्रामीण छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. वरिष्ठ अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंच गए हैं. रायपुर रेंज के आईजी, एसपी, एडिशनल एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी घटना स्थल पहुंच गए हैं.हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वही इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ाने की संभावना है.

  • Related Posts

    ACCIDENT; ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, चालक फरार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में…

    CRIME; दो पक्षों में विवाद के बाद बिलासपुर में देर रात भयंकर बवाल… भारी पुलिस बल तैनाती के बाद धारा 144 लागू

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में सोशल मीडिया पर हिंदू विरोधी कमेंट्स को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. तनाव बढ़ने के बाद पथराव हो गया. बीच-बचाव करने पहुंची…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….