SUICIDE; रेलवे महिला अफसर की आत्महत्या मामले में सालभर बाद पति गिरफ्तार,अवैध संबंध के चलते पत्नी से मारपीट करता था

 0 मृतका विनीता साहनी राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल प्लेयर थी

बिलासपुर,  रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि पति का अन्य महिला से अवैध संबंध था। अवैध संबंध के चलते आरोपी पति अपनी पत्नी विनीता से मारपीट करता था। मृतका विनीता साहनी राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल प्लेयर भी थी। तोरवा पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है.

एनई कॉलोनी में रहने वाली विनीता साहनी रेलवे बिलासपुर मंडल में कमर्शियल इंस्पेक्टर थीं। वह मूलतः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली थी और बास्केटबॉल की नेशनल प्लेयर थी। उन्हें स्पोर्ट्स कोटा में रेलवे में नौकरी मिली थी। वर्ष 2014 में बिलासपुर के सिलपहरी थाना सिरगिट्टी निवासी ओब्रे हेल से विनीता साहनी ने लव मैरिज की थी। बीते 6 अप्रैल 2024 को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के वक्त जिम संचालक पति घर में नहीं था। 8 साल की बेटी दूसरे कमरे में खेल रही थी।

मामले में तोरवा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पति ओब्रे हेल ने विभागीय अधिकारियों की प्रताड़ना और ट्रांसफर किए जाने तथा छुट्टी नहीं दिए जाने की बात बताई थी। इधर मृतका के माता-पिता और बहन ने पति ओब्रे हेल पर प्रताड़ित करने और मारपीट करने व अन्य महिला से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था।

अय्याश और बेरोजगार था पति

आरोपी पति ने जांच के दौरान पुलिस को गुमराह किया। जांच में पता चला कि पति की मारपीट से ही विनीता के कंधे और कोहनी में चोट आई थी। विनीता का पति अय्याश और बेरोजगार था। विनीता ने उसे एक बिजनेस करने के लिए पैसा दिया था पर उसने अपनी अय्याशी में पैसा उड़ा दिया, जिससे बिजनेस में नुकसान हो गया। फिर विनीता ने पति को जिम खुलवा के दिया था पर ओब्रे हेल जिम पर भी ध्यान नहीं दिया। उसका अन्य महिला से अवैध संबंध था। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

  • Related Posts

    FOOD; पिज्जा और दाल-बाटी खाने के बाद फूड पॉइजनिंग, जांजगीर की तीन मासूम बहनों की मौत, माता-पिता भर्ती

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम मुरलीडीह से मध्यप्रदेश के इंदौर क्षेत्र में कमाने गए एक परिवार की तीन मासूम बेटियों की फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई. 23…

    PLANE CRASH; कानपुर के गंगा बैराज के पास ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया. गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव में एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….