CRIME; होटल में ठहरी महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने सफाईकर्मी को लिया हिरासत में

बिलासपुर,  छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा  में एसपी कार्यालय के सामने स्थित होटल में ठहरी महिला डॉक्टर के साथ कर्मचारी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया. रात लगभग 2 बजे घटी घटना से हड़कंप मच गया, जिसमें पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी होटल के सफाईकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार, कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए सक्ती जिला से आए चार डॉक्टर टॉप इन टॉउन होटल में ठहरे थे. 2 महिला डॉक्टर ट्रेनिंग खत्म होने पर वापस चले गए थे, वहीं दो डॉक्टर अलग-अलग कमरे में रुकी हुईं थीं.आधी रात लगभग 2 बजे आरोपी खिड़की से कूद कर कमरे के अंदर घुसा और महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा. इस दौरान महिला डॉक्टर ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से मौत के घाट उतारने की बात कहते हुए डराने-धमकाने लगा. आखिरकार महिला की चीख-पुकार से डरकर आरोपी भाग गया.

घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें आरोपी की पहचान होटल के सफाई कर्मी 35 वर्षीय राजा खड़िया के तौर पर हुई. पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है.

  • Related Posts

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    SC; ‘पहले भगवान का हक फिर किसी और का…’, बांके बिहारी मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश

    नईदिल्ली, देशभर में इन द‍िनों मंद‍िरों में चढ़ाए जाने वाले चंदे को लेकर हर किसी की नजर आ है. कई मामले सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुके हैं. इन्‍हीं में वृंदावन…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….