CRIME; 50 से ज्यादा स्कूली छात्राओं का शोषण! मास्टर की कारस्तानी का छात्रा ने बना डाला वीडियो

कोटा, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड के आंवलहेड़ा गांव में एक सरकारी स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक की शर्मनाक हरकत ने समूचे शिक्षा विभाग को कलंकित कर दिया। शिक्षक पर पिछले दो साल से 50 से ज्यादा नाबालिग छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजकर उनका यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। स्कूल की एक साहसी छात्रा ने छुपकर शिक्षक का वीडियो बनाया। जिसे परिजनों को दिखाने के बाद शिक्षक के घिनौने कृत्य का खुलासा हुआ।

छात्रा ने शिक्षक की अश्लील हरकतों का वीडियो बनाया

यह घटना महात्मा गांधी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आंवलहेड़ा बेगूं से सामने आई है। आरोपी शिक्षक स्कूल की नाबालिग छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजकर उन्हें फुसलाता था और उनका शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहा था। छात्राओं ने डर और शर्मिंदगी के कारण लंबे समय तक इस बारे में अपने परिजनों को नहीं बताया था। जिसके चलते शिक्षक की हरकतें बढ़ती गई। हालांकि, एक छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए शिक्षक की अश्लील हरकतों का वीडियो बनाया। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

50 से ज्यादा छात्राओं का शोषण!

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ भादंसं और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। यह मामला राजस्थान में स्कूलों में शिक्षकों द्वारा यौन शोषण के बढ़ते मामलों की कड़ी में शामिल हो गया है। चित्तौड़गढ़ का यह मामला विशेष रूप से इसलिए गंभीर है, क्योंकि इसमें 50 से ज्यादा छात्रा के शोषण की बात सामने आई।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्कूल की बालिका द्वारा बनाया गया शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे। विरोध में स्कूल के गेट पर ताला लगाने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की और शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपकर मामले की गहन जांच और दोषी को कड़ी सजा देने की अपील की है। बेगूं के उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश और तहसीलदार विष्णु यादव ने स्कूल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

शिक्षा मंत्री ने शिक्षक को राक्षस बताया

मामले को लेकर परिजनों ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आरोपी शिक्षक शंभू लाल धाकड़ को राक्षस बताया। शिक्षक को चित्तौड़ जिला शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। शिक्षा मंत्री ने वीडियो बयान जारी कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त करवाई करने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किया है।

  • Related Posts

    HOLI; राजधानी में हुडदंगियों पर ड्रोन से निगरानी, 3000 से अधिक जवान तैनात

    0 होली को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम रायपुर, राजधानी में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नरेट द्वारा रायपुर में…

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

     राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के ग्राम ईटार के पास स्थित साल्हेवारा बांध में रविवार को नहाने गए तीन बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि…

    You Missed

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    HOLI; राजधानी में हुडदंगियों पर ड्रोन से निगरानी, 3000 से अधिक जवान तैनात

    HOLI; राजधानी में हुडदंगियों पर ड्रोन से निगरानी, 3000 से अधिक जवान तैनात

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    TRUST; अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा, पेंशन, मानदेय, चिकित्सा बीमा पर विचार

    TRUST; अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा, पेंशन, मानदेय, चिकित्सा बीमा पर विचार

    HEALTH; होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, ओपीडी बंद रहेगी

    HEALTH; होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, ओपीडी बंद रहेगी

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू