SAT;राज्य न्यायिक अधिकरण पुन: शुरू करने की मांग, फेडरेशन ने सीएम को लिखा पत्र

रायपुर, छत्तीसगढ़ में राज्य न्यायिक अधिकरण को पुन शुरू करने की मांग प्रारंभ हो गई है। कुछ साल पहले इसे बंद कर दिया गया था। अब कर्मचारी संगठनों ने पुनः इसकी स्थापना की मांग की है।फेडरेशन ने इस हेतु मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।

छत्तीसगढ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा ने राज्य शासन के अधीन कार्यरत शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों के सेवा संबंधी विवादों के निवारण हेतु रायपुर में राज्य प्रशासनिक अधिकरण की स्थापना की गई थी । यह संस्था न केवल कर्मचारियों को शीघ्र, सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने हेतु अत्यंत उपयोगी थी बल्कि उच्च न्यायालय पर प्रकरणों के बढ़ते बोझ को भी कम करने में सहायक सिद्ध हुई थी किंतु किन्ही प्रशासनिक कार्यों से विगत वर्षों में राज्य न्यायिक अधिकरण (सेट) का संचालन बंद कर दिया गया जिससे कर्मचारियों को अपनी न्यायिक समस्याओं के निराकरण हेतु अब उच्च न्यायालय की शरण लेनी पड़ रही है। इससे सरकारी सेवकों को आर्थिक -मानसिक परेशानी हो रही है।

फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा ने बताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के हजारों कर्मचारी एवं अधिकारियों के हित में यह जरूरी है कि रायपुर स्थित राज्य प्रशासनिक अभिकरण को पुनः संचालित किया जाय। इससे सेवा संबंधी प्रकरण के शीघ्र समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया अधिक प्रभावी एवं सुलभ हो सकेगी।

  • Related Posts

    ELEPHANT; नदी में मिले दो हाथियों के शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग

    रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो हाथियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों हाथियों के शव कुरकुट नदी में तैरते हुए पाए गए। घटना…

    FESTIVAL; राज्य के 43 जनजातियों और उपजातियों की संस्कृति, परिधान और चित्रकला का प्रदर्शन 13 से

    *नवा रायपुर में परम्परा से पहचान तक ‘आदि परब-2026’ का दो दिवसीय आयोजन 13 मार्च से, छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के जनजातीय कलाकार होंगे शामिल रायपुर,…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?