PASSES AWAY;राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा डॉ रामविलास वेदांती का निधन, अयोध्या में आज पंचतत्व में होंगे विलीन, CM योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल

अयोध्या.  राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार और अयोध्या से पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन हो गया है. उन्होंने मध्य प्रदेश के रीवा में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. वे मध्य प्रदेश के रीवा जनपद में प्रवास पर थे. इसी दौरान बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का पार्थिव शरीर सोमवार देर रात अयोध्या पहुंच गया. उनके आवास हिंदू धाम में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां श्रद्धांजलि देने वालों की लंबी कतार लगी हुई है. प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और संत समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद हैं.

  डॉ. वेदांती के निधन से अयोध्या में शोक की लहर व्याप्त है. नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा और जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए. डॉ. रामविलास दास वेदांती का जन्म 7 अक्टूबर 1953 को हुआ था. उन्होंने 15 दिसंबर 2025 को लगभग 72 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. उनके उत्तराधिकारी राघवेश दास वेदांती ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंचेंगे.

संत परंपरा के अनुसार दी जाएगी जल समाधि

अंतिम संस्कार की तैयारियों के तहत सुबह मौसम अनुकूल होने पर पार्थिव शरीर को नगर भ्रमण कराया जाएगा. इसके बाद करीब 11:30 बजे हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन कराए जाएंगे. मुख्य मार्ग से वीणा चौक होते हुए पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाया जाएगा. संत परंपरा के अनुसार उन्हें जल समाधि दी जाएगी. डॉ. वेदांती राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक थे और उन्होंने इस संघर्ष को मजबूती प्रदान की थी. उनके निधन पर संत समाज और श्रद्धालुओं में गहरा दुख है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन को सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है.

  • Related Posts

    POLITICS; नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी क्या है, जिसमें TMC के बागी सांसदों ने कर लिया विलय

    नई दिल्ली, टीएमसी के बागी सांसदों ने आखिरकार नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया ( NCPI ) में अपना विलय कर लिया है। ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल पैदा…

    CONGRESS; राहुल गांधी भी देंगे कांग्रेसियों को गुरुमंत्र, छत्तीसगढ़ में 21 से 30 जून तक कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर

    रायपुर, कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए गए जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण सिविर का आयोजन किया जा रहा है. रायपुर में…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..