CRIME; 4.50 करोड़ रुपये का किया गबन, 17 हजार क्विंटल धान की हेराफेरी में फरार दो आरोपी कन्हाई एवं राजकुमार गिरफ्तार

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में धान खरीदी केंद्र पिरदा में हुए साढ़े चार करोड़ रुपए के गबन मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों कन्हाई सेठ एवं राजकुमार पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2020-21 में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पिरदा के धान उपार्जन केंद्र में 17 हजार 210.72 क्विंटल धान की हेराफेरी की गई थी।

जांच में सामने आया कि इस गड़बड़ी के कारण शासन को लगभग 4.50 करोड़ का आर्थिक नुकसान हुआ। मामले की शिकायत 27 मार्च 2024 को राजेश कुमार सिदार ने बसना थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत कर दिया था। वहीं, मामले के दो अन्य मुख्य आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। दोनों की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर पुलिस ने सोमवार को दोनों फरार आरोपियों को पकड़ लिया।

धान खरीदी केंद्र में थे पदस्थ

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्हाई सेठ और राजकुमार पटेल के रूप में हुई है। कन्हाई सेठ उस समय धान खरीदी केंद्र पिरदा में व्यावस्थापक और केंद्र प्रभारी के पद पर कार्यरत था, जबकि राजकुमार पटेल वहां विक्रयकर्मी के रूप में कार्य कर रहा था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की। जांच के दौरान जुटाए गए दस्तावेजों से भी उनकी संलिप्तता प्रमाणित हुई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा