POLITICS; दिल्ली पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR

 नईदिल्ली, दि‍ल्‍ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुल‍िस ने पैलेट गन का इस्‍तेमाल किया था. इस तरह के आरोप राहुल गांधी लगा रहे हैं. जबकि सरकार की तरफ से इसको लेकर अब तक जवाब नहीं आया है. इसी मामले में अब आज यानी कि 21 अगस्‍त को राहुल संसद मार्ग स्‍थ‍ित थाने पहुंचे. जहां उन्‍होंने पुल‍िस से केस दर्ज करने की मांग की. जब पुल‍िस ने केस दर्ज करने से मना कर द‍िया तो राहुल DCP सेंट्रल से मिलने चले गए. यहां जवाब न मिलने के बाद वह वहीं धरने पर बैठ गए. खास बात यह रही कि पैलेट गन के हमले में घायल छात्र साहिल लोहबच भी राहुल के साथ धरने पर बैठे रहे. धरने के बीच दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी की मांगों को मान लिया है. पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज हुई है.

इस दौरान राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया था कि जब तक केस औपचारिक रूप से दर्ज नहीं हो जाता, वे वहीं रहेंगे और न्याय के लिए दबाव बनाते रहेंगे. मतलब यह कि पुलिस जब तक केस दर्ज नहीं करती है वह धरने पर बैठे रहेंगे. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी भी संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचकर धरने में शामिल हुए.

FIR नहीं दर्ज होने पर धरने पर बैठे राहुल

पेलेट गन के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं. राहुल ने कहा कि 20 जुलाई को जंतर मंतर पर पेलेट गन चली. साहिल के शरीर में 200 से ज्यादा छर्रे लगे. उनकी आंख में 3 छर्रे हैं. साहिल की आंख की रोशनी खतरे में है. 13 अगस्त से हम चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन शिकायत नहीं दर्ज हो रही है.पुलिस की तरफ से किए गए पैलेट गन इस्तेमाल में साहिल बुरी तरह से घायल हुआ था. उसकी एक आंख की रोशनी भी जा चुकी है. यही वजह है कि राहुल गांधी की मांग है कि छात्र को लगी चोटों की जांच हो और इस मामले में FIR दर्ज की जाए.

राहुल ने संसद में भी उठाया था मुद्दा

राहुल गांधी पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर शुरुआत से ही सरकार से सवाल पूछ रहे हैं. उन्‍होंने संसद के मॉनसून सत्र के दौरान भी  गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा था. इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू कहा था कि गोली नहीं चलाई गई है. फिलहाल, अब राहुल गांधी के धरने के बाद FIR दर्ज कर ली गई है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; ‘हम पीछे नहीं हटेंगे, वहीं प्रोटेस्ट करेंगे’,जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक के बाद सीजेपी का बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से तीन नए स्थान…

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा