POLITICS;स्थापना दिवस पर भाजपा की विकास यात्रा के साथ सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना दिवस और भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती के निमित्त आगामी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन करने जा रही है। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में पार्टी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्रीमती वर्मा ने बताया कि पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर 6 और 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथों, कार्यालयों, अपने-अपने घरों और कार्यकर्ताओं के घरों पर भाजपा का झंडा फहराया जाएगा।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वर्मा ने बताया कि इसी श्रृंखला में दिनांक 8-9 अप्रैल को सभी मंडल/विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन रखा जाएगा और फिर 10-11- अप्रैल को ग्राम, बस्ती, बूथों पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी और उन पर विस्तार से चर्चा भी की जाएगी। श्रीमती वर्मा ने बताया कि डॉ. बाबासाहब की जयंती से एक दिन पूर्व 13 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 14 अप्रैल को सभी जिला और मंडल मुख्यालय पर माल्यार्पण कर उनके जीवन-वृत्त प्रकाश डाला जाएगा और संगोष्ठी का कार्यक्रम रखा जाएगा। जिला बैठक में जिला/प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल संयोजक सदस्यगण अपेक्षित रहेंगे। जिला बैठक में मंडल बैठक पूर्ण करने की योजना बनाई जाएगी। इसी प्रकार मंडल बैठक में बूथ और ग्राम प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। 6 से 14 अप्रैल तक आहूत कार्यक्रमों के लिए जिले से प्रभारी बनाकर भेजे जाएंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन मार्कण्डेय, रायपुर (शहर) जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और पैनलिस्ट निशिकांत पांडेय उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    POLITICS;मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच सीएम निवास में देर रात तक चली मैराथन बैठक, सत्ता-संगठन में तालमेल पर चर्चा के साथ काम-काज के रवैये में बदलाव की हिदायत

    रायपुर, राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकारी निवास में गुरुवार देर रात हाई लेवल मीटिंग आयोजित की गई। लगभग पांच घंटे तक चली इस मैराथन बैठक से राजनीतिक…

    POLITICS; बिजली-बिल बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन, आज बिजली दफ्तरों का घेराव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’