POLITICS; अब अपराध के लिए छत्तीसगढ़ में कोई जगह नहीं,भाजपा ने कहा-नक्सलवाद की आड़ में असीम राय की हत्या का पर्दाफाश होगा

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा है कि जो प्रश्रय अपराधियों को कांग्रेस के संरक्षण में मिला, जिन अधिकारियों ने आपराधिक प्रवृत्ति को लोगों को प्रश्रय दिया, अपराधों का वह जंगलराज धीरे-धीरे समूल नष्ट होगा। श्री गुप्ता ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे मेहनत से अपना रोजगार करें, आत्म सम्मान के साथ जीएँ। अब अपराध के लिए छत्तीसगढ़ में कहीं कोई जगह नहीं बचेगी और प्रदेश कुछ दिनों में देखेगा कि अपराधियक मानसिकता को कुचल दिया जाएगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेसी यह कतई न भूलें कि भारतीय जनता पार्टी रीति-नीति, विचार, सिद्धांत और राष्ट्रवाद पर काम करती है। भारतीय जनता पार्टी का बड़ा विषय राष्ट्रवाद का सिद्धांत और विचार है। उसके अनुरूप काम कर रही है। काँकेर जिला भाजपा उपाध्यक्ष असीम राय की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि जो अभी नक्सलवाद की आड़ में बस्तर के क्षेत्र में टारगेट किलिंग हो रही है, उस हत्या में राजनीतिक हत्या का संदेह होता है और नक्सलवाद की आड़ में जो कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंक रहे हैं, उनका पर्दाफाश होगा। नक्सलवाद की आड़ में की गई इस हत्या, जिसमें राजनीतिक हत्या का संदेह प्रबल नजर आ रहा है, का पर्दाफाश होगा और दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा।

दीपक बैज बोले-भाजपा राज में छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा राज के एक महीने में ही छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है। राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर तक लगातार हत्या, लूट, चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गयी है। राजधानी में सरे आम चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गयी। एक दूसरी घटना में राजधानी में ही अपराधियों ने दौड़ा-दौड़ा कर युवक की हत्या कर दिया। जोरा में एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी। कांकेर के पखांजूर में भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। प्रदेश के हर शहर में चाकूबाजी, लूट की वारदातें आम हो गयी है। सरकार बदलते ही ऐसा लगने लगा है, जैसे कानून का राज समाप्त हो गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बेहद ही दुर्भाग्यजनक है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने अभी एक महिना नहीं हुये है प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है। अपराधी बेलगाम हो चुके है सरेआम लोगो की हत्याएं की जा रही है गोलियां चल रही है। प्रदेश में एक बार फिर वहीं आतंक का दौर वापस आ गया है जो 2018 के पहले था गोलियां मार कर लोगो को लूटा जाता था अपराधी पकड़े नहीं जाते थे। एक बार फिर से गोलिया चलायी गयी है अपराधी बैखोफ हो कर घूम रहे है यह भारतीय जनता पार्टी की जंगलराज है जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर से वापस आ गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……