POLITICS; कांग्रेस ने छत्‍तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर नियुक्त किया कोआर्डिनेटर

रायपुर, लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर समन्वयक नियुक्त किया है। प्रदेश चुनाव समिति और एआइसीसी को समन्वयक रिपोर्ट करेंगे।

प्रदेश में चुनाव कमेटी भी गठित कर दी गई है। सरगुजा (एसटी) के लिए पवन अग्रवाल, रायगढ़ (एसटी) मधु सिंह, जांजगीर चांपा (एससी) बैजनाथ चंद्राकर, कोरबा के लिए सुभाष धुप्पड़, बिलासपुर के लिए पियुष कोसरे, राजनांदगांव के लिए दीपक दुबे, दुर्ग के लिए पदम कोठारी, रायपुर के लिए राजेंद्र साहू, महासमुंद के लिए राजेश यादव, बस्तर (एसटी) के लिए नरेश ठाकुर, कांकेर (एसटी) के लिए रवि घोष को समन्वयक बनाया गया है।

एआइसीसी ने राज्य के चुनाव कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत 18 नेताओं को शामिल किया है। समिति का अध्यक्ष कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज को बनाया गया है। कमेटी में स्थानीय नेताओं को जगह मिली है। जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है।

इससे पहले शुक्रवार को स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई थी। लोकसभा सीट के लिए संभावित प्रत्याशी चयन करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी काम करेगी। छत्तीसगढ़ समेत सात राज्यों के लिए बनी कमेटी की चेयरपर्सन राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को बनाया गया है।

बताते चले कि भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिली है। टीएस सिंहदेव को राष्ट्रीय घोषणा पत्र समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा, शशि थरूर, जयराम रमेश, आनंद शर्मा जैसे बड़े नेता शामिल हैं। राष्ट्रीय घोषणा पत्र समिति लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र तैयार करेगी।

भूपेश बघेल एआइसीसी के नेशनल अलायंस कमेटी में शामिल हैं। कमेटी में एक संयोजक समेत पांच सदस्य हैं। ये कांग्रेस पार्टी के लिए अलायंस को लेकर समन्वय बनाने का काम करेंगे। इसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश भी सदस्य हैं। नेशनल अलायंस कमेटी के संयोजक मुकुल वासनिक बनाए गए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……