POLITICS; नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी क्या है, जिसमें TMC के बागी सांसदों ने कर लिया विलय

नई दिल्ली, टीएमसी के बागी सांसदों ने आखिरकार नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया ( NCPI ) में अपना विलय कर लिया है। ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल पैदा हो रहा है कि आखिर ये NCPI है क्या, ये पार्टी किन राज्यों में काम करती है और इसकी स्थापना आखिर कब हुई। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

एनडीए सरकार को समर्थन देगी NCPI

दरअसल, नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) त्रिपुरा की एक छोटी राजनीतिक पार्टी है। इसका वोटर बेस बंगाली समुदाय ही माना जा रहा है। पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले NDA के साथ मिलकर काम करेगी। ये पार्टी एनडीए सरकार को अपना समर्थन देगी। टीएमसी सांसदों के इसमें विलय के बाद इस पार्टी को राज्य में काफी मजबूती मिलेगी।

बंगाली भाषी लोगों का नेतृत्व करती है पार्टी

इस नई सियासी पार्टी और गठबंधन का मुख्य राजनीतिक केंद्र पश्चिम बंगाल के अलावा त्रिपुरा और असम जैसे राज्य होंगे। नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी है। यह एक मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी है। इस राजनीति पार्टी की खासियत यह है कि यह नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों में भी बंगाली बोलने वाले नागरिकों को प्रतिनिधित्व करती है।

बागी गुट ने टीएमसी पर नहीं छोड़ा दावा

टीएमसी के बागी सांसदों ने एनसीपीआई में अपना विलय जरूर कर दिया है, लेकिन उन्होंने अभी असली टीएमसी पर अपना दावा नहीं छोड़ा है। बागी सांसदों का कहना है कि अदालत तय करेगी कि असली तृणमूल कांग्रेस पार्टी कौन सी है। उन्होंने फिलहाल नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी में अपना विलय कर लिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CONGRESS; राहुल गांधी भी देंगे कांग्रेसियों को गुरुमंत्र, छत्तीसगढ़ में 21 से 30 जून तक कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर

    रायपुर, कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए गए जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण सिविर का आयोजन किया जा रहा है. रायपुर में…

    POLITICS; बिजली बिल में गड़बड़ी का मामले में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने की स्मार्ट मीटर हटाने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

    0 रीडिंग और भुगतान राशि में भारी अंतर, गडबडी के 2700 प्रकरण दर्ज रायपुर, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर सहित प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..