CRIME;अवैध वसूली को लेकर बांगो थाना प्रभारी समेत प्रधान आरक्षक निलंबित,जनप्रतिनिधियों ने की थी शिकायत

बिलासपुर, कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में अवैध वसूली को लेकर लगातार जैन प्रतिनिधि ने मोर्चा थाना प्रभारी के खिलाफ खोल दिया था लगातार बाइक चेकिंग अब शराब को लेकर लगातार किसी ने किसी को प्रताड़ित किया जा रहा था जिसको लेकर जनपद अध्यक्ष द्वारा मंत्री के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक कोरबा को शिकायत की गई थी बांगो थाना प्रभारी उषा सिंधिया, प्रधान आरक्षक जितेन जायसवाल को पुलिस अधीक्षक शिकायत को देखते हुए पद से निलंबित किया गया है। लगातार बांगो थाना क्षेत्र में अवैध वसूली व बाइक चेकिंग वह जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर को लेकर शिकायत की जा रही थी जिसे जनप्रतिनिधियों के नाम धूमिल किया जा रहे थे।

शिकायत पत्र कार्यालय को प्राप्त हुई थी। शिकायत पत्र में निरीक्षक उषा सोंधिया, थाना प्रभारी बांगो के द्वारा वाहन चेकिंग व शराब पकड़ने के नाम पर अवैध वसूली किया जाना व जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यव्हार किया जाना उल्लेखित था। शिकायत पत्र की गंभीरता को देखते हुए रविन्द्र कुमार मीना नगर पुलिस अधीक्षक, सायबर सेल, कोरबा से जांच कराई गई। जांच पर लिये गये कथनों के आधार पर सचिन कुमार मिश्रा से अनुचित तरीके से निरीक्षक उषा सौंधिया, थाना प्रभारी बांगो एवं प्र.आर.03 जितेन्द्र जायसवाल, थाना बांगो, कोरबा द्वारा 10,500/-रू. प्राप्त कर संलिप्तता प्रथम दृष्टिया परिलक्षित का लेख किया गया है। अनुशासित विभाग का सदस्य होकर विभागीय नियमों/निर्देशों की भलीभांति जानकारी होने के बावजूद भी सचिन कुमार मिश्रा से अनुचित तरीके से रकम प्राप्त कर पदीय दायित्वों/कर्तव्यों के पालन में बरती गई घोर लापरवाही, संदिग्ध कार्यशैली, अनुशासनहीनता, कर्तव्यविमुखता एवं स्वेच्छाचारिता का परिचायक है।

अतः पदीय दायित्वों/कर्तव्यों के पालन में बरती गई घोर लापरवाही, संदिग्ध कार्यशैली, अनुशासनहीनता, कर्तव्यविमुखता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के लिये निरीक्षक उषा सौंधिया, थाना प्रभारी बांगो एवं प्र.आर. 03 जितेन्द्र जायसवाल, थाना बांगो, कोरबा को निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय रक्षित केन्द्र, कोरबा रहेगा।

  • Related Posts

    FOOD; पिज्जा और दाल-बाटी खाने के बाद फूड पॉइजनिंग, जांजगीर की तीन मासूम बहनों की मौत, माता-पिता भर्ती

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम मुरलीडीह से मध्यप्रदेश के इंदौर क्षेत्र में कमाने गए एक परिवार की तीन मासूम बेटियों की फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई. 23…

    PLANE CRASH; कानपुर के गंगा बैराज के पास ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया. गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव में एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर खेत में…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….