किसान की खेत में लगे नलकूप से निकले सोने के टुकड़े ! देखने के लिए उमड़ी भीड़, घटनास्थल सील

दीपक भोई

पदमपुर, पश्चिम ओडिशा के बलांगीर जिला का खप्राखोल इलाका सुर्खियों में है। एक किसान के खेत में नलकूप से सोने जैसे छोटे-छोटे टुकड़े निकल रहे हैं। सूचना पर खप्राखोल बीडीओ, तहसीलदार और थानेदार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।जानकारी के अनुसार, मोहम्मद जावेद नामक एक किसान के खेत में खोदे गए नलकूप से सोने जैसे टुकड़े निकल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कथित सोने के टुकड़ों को जब्त कर लिया और उसका नमूना जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा, खेत को सील कर दिया गया है।

मामला प्रसिद्ध गंधमार्दन पहाड़ी की तलहटी पर बसे बलांगीर जिला खप्राखोल ब्लॉक अंतर्गत छांचानबाहाली गांव का है। यहां रहने वाले किसान मोहम्मद जावेद ने एक महीने पहले खेत की सिंचाई के लिए नलकूप खुदवाया था। शनिवार के दिन जावेद जब मोटरपंप की सहायता से नलकूप में फंसे मिट्टी को बाहर निकाल रहा था, तभी मिट्टी और कीचड़ के साथ पीले रंग के पत्थर के टुकड़े भी निकलने लगे।

कुछ लोगों ने उन पत्थरों को देख सोना बताया। इसी के बाद, नलकूप से सोने के पत्थर निकलने की खबर आग की तरह चारों तरफ फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव वालों का विश्वास है कि गंधमार्दन पहाड़ी ना केवल आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से भरी है बल्कि पहाड़ी में कई तरह के धातु भी दबे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव इस पहाड़ी की तलहटी पर है, ऐसे में सोना निकालना असंभव नहीं। उधर, सोने के पत्थर निकलने की खबर के बाद प्रशासन ने इस बारे में विशेषज्ञों से सलाह करने का निर्णय लिया है।

  • Related Posts

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    GOLD; लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा सोना

    नई दिल्ली, मुहर्रम के मौके पर आज एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा है।…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र