जेईई मेन्स में प्रयास विद्यालय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन;150 विद्यार्थी जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई

रायपुर, आईआईटी-एनआईटी एवं केन्द्र सरकार से वित्तपोषित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश हेतु प्रतिष्ठित जेईई मेन्स परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य में आदिम जाति विभाग द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष जेईई मेन्स 2022-23 में प्रयास आवासीय विद्यालयों 312 विद्यार्थियों में से 150 ने जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है।

रायपुर प्रयास, बालक आवासीय विद्यालय के सर्वाधिक छात्रों ने एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। घोषित परीक्षा परिणामों में प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, रायपुर के सर्वाधिक 34 छात्रों, दुर्ग प्रयास विद्यालय के 25, प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय रायपुर की 19, प्रयास बिलासपुर से 15, जगदलपुर से 13, अम्बिकापुर से 7, जशपुर और कांकेर से 14-14 तथा प्रयास आवासीय विद्यालय कोरबा से 9 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में दाखिला राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होता है तथा इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट शिक्षा की व्यवस्था है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश करने हेतु सक्षम बनाना है। इन विद्यालयों से अब तक 107 विद्यार्थी आईआईटी, 305 विद्यार्थी एनआइटी एवं ट्रिपल आईटी एवं 47 विद्यार्थियों एमबीबीएस के लिए चयनित हुए है, जो उक्त संस्थानों में प्रवेश लेकर अध्ययनरत् है। इसके अलावा सी.ए., सी.एस., सी.एम.ए. में 29 तथा क्लेट में 03 विद्यार्थी प्रवेश प्राप्त करने में सफल रहे हैं। राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब तक 900 से अधिक विद्यार्थी प्रवेश प्राप्त करने में सफल रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश के रायपुर में 02, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोरबा, जशपुर, कांकेर तथा जगदलपुर में 1-1 इस तरह कुल 9 प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    CONVOCATION; 19 को गोल्ड मेडल तथा 16 को सिल्वर मेडल के साथ 504 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई

    0 आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हुए शामिल रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका आज आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह…

    SCHOOL; अब छत्तीसगढ़ में बिना मान्यता नहीं चलेगी 9वीं से 12वीं की पढ़ाई, नए नियम जारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल शुरू करने और उनकी मान्यता लेने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 7 सितंबर 2026 को नई गाइडलाइन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व