डिजिटल साइन करने महिला पटवारी ने मांगी रिश्वत; एसडीएम ने शुरु की जांच

रायपुर। Raipur News इन दिनों राजधानी सहित प्रदेशभर में पटवारियों द्वारा बिना रिश्वत लेने की शिकायतें आम हो चुकी हैं। ऐसा ही एक मामला प्रदेश की राजधानी में भी सामने आया है। जिसकी शिकायत कलेक्टर तक पहुंच गई है। सोमवार को हुई जनचौपाल में एक किसान ने महिला पटवारी द्वारा डिजीटल साइन करने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत की है।

इस मामले में ग्राम नक्टी के किसान चंदन साहू ने बताया कि पटवारी द्वारा उसकी कृषि भूमि का नकल निकालने के लिए आनलाइन डिजिटल साइन करने के नाम पर फीस के रूप में पैसों की डिमांड की। वहीं, आसपास के अन्य किसानों को भी इसी तरह से परेशान होना बताया और इसकी शिकायत कलेक्टर से की। जिस पर कलेक्टर ने इस मामले को जांच के लिए एसडीएम रायपुर को निर्देशित किया है। जिसकी एसडीएम ने जांच शुरू कर दी है।

दिसंबर में रजिस्ट्री, लेकिन ऋण पुस्तिका के लिए घुमाया

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने दिसंबर में जमीन खरीदी थी, लेकिन इसकी ऋण पुस्तिका के लिए कई महीनों तक घुमाया गया। वहीं, इस भूमि पर वह लोन लेना चाहता था, लेकिन हल्का पटवारी का डिजिटल साइन नहीं होने के कारण वह नकल नहीं निकाल पा रहा था। इसके लिए जब वह पटवारी से मिला, तो पहले तो उसने व्यस्त होने का बहाना बनाकर टाल दिया। इसके बाद उसने आकर शिकायत की।

  • Related Posts

    NAXALITE; झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद फैसले की घड़ी करीब, 10 अगस्त को जगदलपुर कोर्ट में अंतिम बहस

     जगदलपुर, छत्तीसगढ़ और देश के सबसे चर्चित और संवेदनशील आपराधिक मामलों में शामिल झीरम घाटी नक्सली हमले का मुकदमा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। करीब 13 वर्षों…

    CRIME; भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…

    रायपुर, भगवान शिव पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल की जमानत याचिका खारिज हो गई. इसके साथ ही उन्हें 14 दिनों के…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र