COURT;महाकुंभ में नहीं पहुंचने वालों को देशद्रोही बोलने के मामले में कोर्ट में पेश नहीं हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री

शहडोल, प्रयागराज महाकुंभ में शामिल नहीं होने वालों को देशद्रोही बोलने के मामले में बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के न्यायालय में पेश नहीं हुए। अब इस मामले में अगली तिथि दो जून निर्धारित की गई है।

बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि महाकुंभ में हर व्यक्ति को आना चाहिए, जो नहीं आएगा, वह पछताएगा और देशद्रोही कहलाएगा। इस बयान को भड़काऊ और असंवैधानिक बताते हुए शहडोल जिला न्यायालय में अधिवक्ता संदीप तिवारी ने परिवाद दायर किया है।

इसकी सुनवाई करते हुए पिछले दिनों जिला न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीता शरण यादव ने नोटिस जारी करके पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को निर्देश दिए थे। इसमें कहा गया था कि वह मंगलवार 20 मई को सुबह 11 बजे स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें, लेकिन धीरेंद्र शास्त्री उपस्थित नहीं हुए। उनकी ओर से एक अधिवक्ता ने मेमो के आधार पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मामले में अब अगली सुनवाई दो जून को होगी।

  • Related Posts

    ACCIDENT; सडक हादसे में 5 लोगों की मौत से कोरबा के दो गांव में छाया मातम

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थान पर हुई सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल हैं, जो दोपहर…

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….