ACCIDENT; तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर बैठे 22 मवेशियों को कुचला,17 की गई जान

बिलासपुर, जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव में पेट्रोल पंप के पास सड़क पर बैठे लगभग 20 से अधिक मवेशियों को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। इस घटना में 17 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मवेशी रोज की तरह रात के समय सड़क किनारे आराम कर रहे थे। तभी रतनपुर की ओर से आ रही एक अज्ञात भारी वाहन ने तेज रफ्तार में नियंत्रण खोते हुए मवेशियों को रौंद डाला। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कई गायों की मौके पर ही मौत हो गई और घायल मवेशी तड़पते रहे।

हादसे के बाद चालक बिना रुके वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक ने मवेशियों को कुचलने के बाद पलटकर देखने या रुकने की भी जहमत नहीं उठाई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन अब तक आरोपी चालक की पहचान नहीं हो पाई है और वह फरार है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मवेशियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; सडक हादसे में 5 लोगों की मौत से कोरबा के दो गांव में छाया मातम

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थान पर हुई सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल हैं, जो दोपहर…

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….