CRIME; छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार, कईयों को परीक्षा में कर दिया फेल

गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में छात्राओं के साथ बैडटच, छेड़छाड़ जैसे अन्य कुकृत्य करने वाले हाईस्कूल के प्रिंसिपल जीपी वर्मा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई उन आरोपों के बाद की गई है, जिनमें छात्राओं ने प्राचार्य पर फेल करने की धमकी देकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।

अकलवारा हाई स्कूल में छात्राओं और उनके पालकों ने स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया था और जेपी वर्मा को तत्काल हटाने तथा कार्रवाई की मांग की थी। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने बताया कि प्राचार्य लंबे समय से उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे और कई बार अनुचित तरीके से छूने की घटनाएं हुईं। विरोध करने पर उन्हें फेल कर देने की धमकी दी जाती थी।

इस प्रदर्शन ने प्रदेश भर के शिक्षा जगत को हिलाकर रख दिया था। शुरुआत में शिक्षा विभाग ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन जब छात्राओं के बयान मीडिया में सामने आए, तब पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने संज्ञान लेते हुए अलग जांच टीम गठित की। जांच में छात्राओं के बयान के आधार पर ‘बेड टच’ की पुष्टि हुई। छुरा थाना में जेपी वर्मा के खिलाफ 75(2)(B) BNS, 12 पोक्सो एक्ट, और 3(2)(va) SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की पुष्टि एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने की है।

  • Related Posts

    FIR; केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मोहारा धान उपार्जन केंद्र में 30 लाख के गबन का खुलासा

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के सेवा सहकारी समिति मोहारा में धान गबन और अवैध परिवहन का बड़ा मामला उजागर हुआ है। प्रशासन की आकस्मिक जांच में 995.68 क्विंटल धान…

    MURDER; एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बेटा ही निकला मुख्य आरोपी, संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने रची थी साजिश

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के बाद सामने आया है कि इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…