CORRUPTION; सुशासन तिहार की आड़ में जिला एवं जनपद पंचायतों में भ्रष्टाचार का खेल,पथरिया में 16 लाख का गबन!

अंबिकापुर, सरगुजा इलाके में सुशासन तिहार के दौरान समाधान शिविरों की व्यवस्था की आड़ में जिला एवं जनपद पंचायतों में हुए भ्रष्टाचार की परतें अब खुलने लगीं है। पद पंचायत पथरिया में लगभग 16,09,700 (सोलह लाख नौ हजार सात सौ रुपये) की शासकीय राशि के दुरुपयोग की शिकायत कलेक्टर से की गई है.

एक ओर राज्य सरकार सुशासन और पारदर्शिता के नाम पर “समाधान शिविर” जैसी योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी ओर इन योजनाओं की आड़ में कुछ अधिकारी खुलेआम गबन और भ्रष्टाचार का खेल, खेल रहे हैं. इसका एक उदाहरण जनपद पंचायत पथरिया में देखने को आया है।कलेक्टर को दिए शिकायत में आरोप लगाया गया है कि समाधान शिविर के नाम पर जनपद पंचायत पथरिया अंतर्गत 64 ग्राम पंचायतों से संबंधित सामग्री खरीद और व्यवस्था के नाम पर उक्त राशि कुछ चुनिंदा फर्मों के खातों में ट्रांसफर की गई. लेकिन ग्राम पंचायतों को इसकी जानकारी ही नहीं दी गई.

बताया जा रहा है कि डिजिटल सिग्नेचर जनपद कार्यालय में जबरन रखवाकर ट्रांजेक्शन हुए. भुगतान जिन फर्मों को किया गया, बिलों में उनका नाम तक नहीं है. सभी भुगतान में न तो सामग्री की डिलीवरी है, न फोटो, न ही कोई साइट रिपोर्ट या प्रमाण. कई पंचायतों के सरपंच व सचिवों ने बताया कि हमसे बिना पूछे डिजिटल सिग्नेचर जनपद में रखवा लिए गए और भुगतान कर दिए गए.

जनदर्शन में दीपक साहू, पार्षद शिवाजी वार्ड नं. 11 पथरिया एवं संयुक्त महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने कलेक्टर कुंदन कुमार को इस गड़बड़ी की लिखित शिकायत सौंपते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है. जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग है कि इस गंभीर वित्तीय अनियमितता की स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराई जाए. सभी फर्मों की डिलीवरी, टैक्स इनवॉइस, जीएसटी स्थिति, बैंक स्टेटमेंट की जांच हो. जिन सरपंचों और सचिवों की जानकारी बिना भुगतान हुआ, उन्हें माफ किया जाए और दोषी अधिकारी निलंबित कर प्राथमिकी दर्ज की जाए. संपूर्ण राशि पंचायतों को लौटाई जाए.

  • Related Posts

    RAPE; दिनदहाड़े युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर दरिंदों ने फुफेरे भाई के बांधे हाथ-पैर, तीन आरोपी गिरफ्तार

    अंबिकापुर,  छत्तीसगढ़ के सरगुजा के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती अपने फुफेरे भाई के साथ फुआ के…

    CRIME; दुर्ग में दंपति की संदिग्ध मौत, जमीन पर मृत पड़ी थी पत्नी, फंदे पर लटका मिला पति

    दुर्ग, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले के वृंदा नगर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घर के सामने वाले कमरे…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..