FIRE; जंगल सफारी दफ्तर में लगी आग, 4 महीने पहले हुआ था उद्घाटन, घटिया निर्माण पर उठे सवाल

रायपुर, जंगल सफारी परिसर में बने नए प्रशासनिक कार्यालय में बुधवार शाम लगभग 4 बजे भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जो कुछ ही मिनटों में पहली मंजिल तक फैल गई। डायरेक्टर कक्ष, हाथी मॉनिटर कक्ष और स्टेनो कक्ष इस आग की चपेट में आ गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मगर काफी क्षति होने का अनुमान है।

सूत्रों के अनुसार,तत्कालीन संचालक सह वन मंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के कार्यकाल में यह कार्यालय मात्र चार महीने पहले ही तैयार हुआ था और इसका उद्घाटन प्रदेश के वनमंत्री ने 7 अप्रैल को फीता काटकर किया था। लेकिन अब आग लगने की घटना ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि निर्माण कार्य के साअथा वायरिंग में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

जानकारी यह भी सामने आई है कि इस कार्यालय को लेकर पहले से ही विवाद चल रहे थे। विभाग ने ही भवन निर्माण किया था इसमें शासकीय धन का दुरुपयोग किए जाने के आरोप भी लगे हैं। उद्घाटन के समय से ही यह कार्यालय चर्चा में था, और अब आग की घटना ने इन आरोपों को और पुख्ता कर दिया है। बहरहाल आग लगने से कार्यालय में रखे कई जरूरी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए हैं। प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित हुआ है।

सूत्रों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही यह पता लगाया जाएगा कि लापरवाही किस स्तर पर हुई। इस हादसे के बाद मांग उठ रही है कि निर्माण में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। 

  • Related Posts

    ACCIDENT; सडक हादसे में 5 लोगों की मौत से कोरबा के दो गांव में छाया मातम

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थान पर हुई सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल हैं, जो दोपहर…

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….