EOW; भारतमाला परियोजना घोटाले में और दो सिंचाई कर्मचारी समेत 6 गिरफ्तार, अब तक 10 शिकंजे में

0 छोटे उरला, बड़े उरला, नायक बांधा गांव के किसानों की जमीन में गोल माल

रायपुर, भारतमाला परियोजना घोटाले की परतें लगातार खुलती जा रही हैं. इस हाई प्रोफाइल मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम ने जल संसाधन विभाग के दो कर्मचारियों सहित छह और लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो लोकसेवक- गोपाल राम वर्मा और नरेंद्र कुमार नायक के नाम प्रमुख हैं.अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 10 हो चुकी है,

EOW ने जिन 6 लोगों को गिरफ्तार किया है उन सभी पर भूमि अधिग्रहण और बटांकन की प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियां करने का आरोप है. EOW के अनुसार जल संसाधन विभाग के गिरफ्तार कर्मचारियों ने भूमि अधिग्रहण की गलत रिपोर्टें पेश की थीं, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा. वहीं, गिरफ्तार किए गए अन्य चार आरोपियों ने विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर बटांकन प्रक्रिया में जानबूझकर छेड़छाड़ की थी. सभी आरोपियों को EOW की विशेष अदालत में पेश किया गया. अदालत ने जल संसाधन विभाग के दो कर्मचारियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि चार अन्य को 18 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा.

इससे पहले भी चार अन्य लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 10 हो चुकी है, जिससे यह साफ है कि भारतमाला परियोजना घोटाले में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हैं. इस मामले में आगे और भी बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. EOW द्वारा जांच तेज कर दी गई है.

भारत माला प्रोजेक्ट में 300 करोड़ का घोटाला

रायपुर से विशाखापट्टनम के बीच बन रहे एक्सप्रेस वे को रसूखदार और अधिकारियों ने मोटी कमाई और भ्रष्टाचार का एक्सप्रेस वे बना दिया. भारत सरकार की भारत माला परियोजना के तहत रायपुर से विशाखापट्टनम के बीच एक्सप्रेस वे बनाया जाना है. छत्तीसगढ़ से विशाखापट्टनम की दूरी करीब 546 किलोमीटर है. कॉरिडोर बन जाने से यह दूरी घटकर 463 किमी हो जाएगी. यानी रायपुर से विशाखापट्टनम की दूरी 83 किमी कम हो जाएगी. लेकिन इसी एक्सप्रेस वे के लिए जमीनों का अधिग्रहण करने में कुछ सरकारी अधिकारियों ने 326 करोड़ का घोटाला कर दिया.

ऐसे किया घोटाला

रायपुर के अभनपुर ब्लॉक में इस घोटाले को अंजाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक एकड़ के जमीनों को 500 से 1 हजार वर्ग मीटर में काटा गया. वहीं, 32 प्लॉट को काटकर 142 प्लॉट बनाया गया. 32 प्लॉट का मुआवजा 35 करोड़ बन रहा था, लेकिन छोटे टुकड़े काटने के बाद ये मुआवजा 326 करोड़ हो गया और भुगतान 248 करोड़ रुपए का हो गया. इसमें 78 करोड़ का क्लेम बाकी था, जिसके बाद भंडाफोड़ हुआ. इसमें छोटे उरला, बड़े उरला, नायक बांधा गांव के किसानों की जमीन में गोल माल हुआ है.

  • Related Posts

    ACCIDENT; सडक हादसे में 5 लोगों की मौत से कोरबा के दो गांव में छाया मातम

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थान पर हुई सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल हैं, जो दोपहर…

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….