RDSS; आरडीएसएस में सिर्फ बिलासपुर संभाग में ही 300 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप, विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

0 प्रोजेक्ट कार्यपालन यंत्री को बचाने सिर्फ सहायक यंत्री को निलंबित कर खानापूर्ति

बिलासपुर,  बिलासपुर जिले के बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने आरडीएसएस योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर शिकायत की और जांच की मांग की है। विधायक सुशांत ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत बिलासपुर संभाग में लगभग 300 करोड़ रुपये की गड़बड़ियों की बात सामने आई है। बिलासपुर जिले में 35 करोड़ रुपये से अधिक का सीधा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। विधायक ने सचिवस्तरीय जांच टीम गठित कर कार्रवाई की मांग की है।

राज्य सरकार द्वारा बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत एरियल बंच केबल (एबीसी) लगाने का काम कराया गया था, जिसके तहत बिलासपुर, मुंगेली और कोरबा जिले का कार्य पुणे की एसटी इलेक्ट्रिकल कंपनी को सौंपा गया था, जिसकी समय सीमा जनवरी 2025 तक तय की गई थी। विधायक सुशांत शुक्ला का आरोप है कि कंपनी ने कार्य को समय पर पूरा नहीं किया, लेकिन नियमानुसार पेनल्टी लगाने और ठेका निरस्त करने की बजाय, अधिकारियों ने गैरकानूनी तरीके से तीन अन्य कंपनियां जय हिंद एनर्जी, शारदा कंस्ट्रक्शन और सिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को सबलेट दिया।

उन्होंने बताया कि जांच में गंभीर अनियमितताओं के बावजूद बिलासपुर जिले के प्रोजेक्ट कार्यपालन यंत्री को बचाने सिर्फ सहायक यंत्री को निलंबित कर खानापूर्ति की गई, जबकि अन्य जिलों में कार्यपालन यंत्रियों को निलंबित किया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जांच प्रक्रिया पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण रही और सिर्फ दो दिनों में दोषी अधिकारियों को क्लीन चिट दे दी गई।

  • Related Posts

    IPL; 10वीं-12वीं टॉपर्स को मिलेगा 10 मई को आईपीएल मैच देखने का मौका, टिकट के साथ खाने और ट्रांसपोर्ट की सुविधा देगी सरकार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है. 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को 10 मई को नवा रायपुर में होने वाले आईपीएल में मैच देखने…

    GOVT; सीएम साय ने गृह जिले जशपुर से की सुशासन तिहार की औचक शुरुआत, मुख्यमंत्री का पहला पडाव चंदागढ़ में, बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

    अंबिकापुर, सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में पहुंचकर संवेदनशील और जनकेंद्रित शासन की एक प्रभावशाली झलक प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…