POLITICS; भूपेश बघेल ने की डिप्टी CM की ‘बंदर’ से तुलना, अरुण साव बोले- शब्दों की होनी चाहिए मर्यादा, साहू समाज ने भी खोला मोर्चा

रायपुर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उप मुख्यमत्री अरुण साव की तुलना बंदर से किए जाने को लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. एक जहां डिप्टी CM साव ने भूपेश बघेल पर पलटवार किया है, तो वहीं दुसरी तरफ साहू समाज ने भी मोर्चा खोल दिया है, और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.

डिप्टी CM केवल ‘बंदर’ की तरह उछल-कूद कर रहे

दरअसल, पूर्व CM भूपेश बघेल ने तीन दिन पहले बिलासपुर के लिंगियाडीह में लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था. उन्होंने उप मुख्यमंत्री साव की तुलना केवल उछल-कूद करने वाले बंदर से करते हुए कहा कि वे दो साल में केवल 950 मीटर सड़क बनवा पाए हैं, और किसी भी मामले में कोई काम नहीं कर पा रहे. वहीं अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

शब्दों की होनी चाहिए मर्यादा – अरुण साव

वहीं भूपेश बघेल के बंदर से करने के मामले में डिप्टी CM अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि शब्दों की मर्यादा होनी चाहिए. प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है. राजनीतिक टिप्पणी अपनी जगह है. इस तरीके की भाषा राजनीति में अक्षम्य में है. सभी को राजनीति में भाषा का ध्यान रखना चाहिए.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले- बड़े नेता हैं, नहीं होनी चाहिए ऐसी भाषा…

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उप मुख्यमत्री अरुण साव की तुलना बंदर से किए जाने पर एक के बाद एक मंत्रियों के बयान सामने आ रहे हैं. टंकराम वर्मा के बाद अब उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े नेता हैं, ऐसी भाषा नहीं होनी चाहिए. शब्दों की एक सीमा होती है, इसे समझना चाहिए. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल के बयान पर मीडिया से चर्चा में कहा कि जैसे उन्होंने भाषा की सीमा नहीं समझी, वैसे ही उन्होंने भ्रष्टाचार में भी सीमा नहीं समझी, ऐसा भ्रष्टाचार किया जो कहीं नहीं हुआ. उन्होंने भ्रष्टाचार में भी नवाचार किया. उनके परिवार के किसी पर टिप्पणी की जाए तो उन्हें भी अच्छा नहीं लगेगा. हमारी पार्टी में गिरे हुए को उठाने का काम किया जाता है, खुद गिराने का काम नहीं करते हैं.

चुनावी झटके से विचलित होकर दे रहे हैं ऐसे विवादित बयान…  

मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती. ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. कांग्रेस जन चुनावी झटके से विचलित होकर आपस में ही लड़ रहे है. इसी वजह से लगातार विवादित बयान सामने आ रहे हैं. कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन नहीं होने पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस में आपसी मारा-मारी और जूतम-पैजार की स्थिति है. कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है.

साहू समाज ने भी खोला मोर्चा

वहीं इस बयान के बाद पूर्व CM भूपेश बघेल प्रदेश के साहू समाज के निशाने अपर आ गए है. छत्तीसगढ़ साहू समाज ने सभी जिलों में SP को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है. समाज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को माफी मंगवाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है. यह ज्ञापन डिप्टी CM अरुण साव पर भूपेश बघेल की की गई टिप्पणी के संदर्भ में दिया जाएगा.

  • Related Posts

    DEATH; दुर्ग के BJP विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, नेताओं ने जताया दुख

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी…

    POLITICS; दिल्ली रैली के लिए रेलवे ने ट्रेन देने से किया इंकार तो प्लान बदला, अब कांग्रेसी बस से दिल्ली कूच करेंगे

     रायपुर, छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है.दरअसल, दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़…

    You Missed

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार