EOW; बीजेडी नेता राजा चक्र का फार्महाउस जब्त, साढे सात एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप

भुवनेश्वर , आर्थिक अपराध शाखा ने शुक्रवार को बीजू जनता दल (बीजेडी) के नेता राजा चक्र के ओडीसा के केन्दुझर जिले में स्थित भव्य फार्महाउस की जब्ती प्रक्रिया शुरू कर दी। यह कार्रवाई जमीन विवाद और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के आरोपों के चलते की गई है।

फार्महाउस केन्दुझर सदर तहसील के गोपालपुर मौजा में स्थित है और कुल क्षेत्रफल 11.1 एकड़ है। जांच में पता चला कि इसमें से केवल 3.7 एकड़ जमीन ही कानूनी रूप से राजा चक्र के नाम पर है, जबकि शेष 7.4 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किया गया है।

ईओडब्ल्यू के एसपी दिलीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से मापन के बाद जब्ती प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारी ने बताया कि अवैध कब्जे की गई जमीन ‘तैला’ श्रेणी की है, जिस पर गेट, बच्चों का पार्क, तालाब, आम का बागान और अन्य निर्माण अवैध रूप से किए गए हैं।

इस फार्महाउस में रंगीन मछलियों वाला तालाब, लक्जरी कॉटेज, आकर्षक बाग-बगिचा और विजिटर्स के लिए स्पेशल बाइक राइड की व्यवस्था थी। ईओडब्ल्यू ने इसे सील करने के बाद सरकार की जमीन को पुनः प्राप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। फार्महाउस को जब्त कर उसकी नीलामी की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।

जमानत याचिकाएं खारिज 

इस बीच, ओडिशा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राजा चक्र और उनके तीन सहयोगियों – मानस बारिक, उत्कल दास और सुशांत सामल – की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया। गौरतलब है कि 13 मार्च को राजा चक्र को गंधमर्दन लोडिंग एजेंसी से जुड़ी आर्थिक गड़बड़ियों के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अंतरिम चार्जशीट दायर की जा चुकी है और ईओडब्ल्यू के अनुसार, कई अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। निकट भविष्य में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

  • Related Posts

    ACCIDENT; सडक हादसे में 5 लोगों की मौत से कोरबा के दो गांव में छाया मातम

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थान पर हुई सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल हैं, जो दोपहर…

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….