ACCIDENT;वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत…बुलेट चकनाचूर

रायपुर, वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे 19 वर्षीय निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत नवा रायपुर में सुबह करीब 4-5 बजे के बीच बाइक के डिवाइडर से टकराने से निखिल कश्यप की मौके पर मौत हो गई. यह दुर्घटना सत्य साईं अस्पताल के पास हुई, जहां निखिल अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना जोरदार था कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए.

जानकारी के अनुसार, निलेश किसी काम से बाइक में सवार होकर जा रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक अन्य युवक भी घायल हो गया है। जिसका इलाज जारी है।

मृतक के पिता पूर्व सांसद दिनेश कश्यप हैं। मृतक निखिल की मां वेदवती कश्यप बस्तर जिला पंचायत की वर्तमान अध्यक्ष है। इनके दो बेटे थे। जिसमें से एक बेटे गौरव कश्यप बस्तर जनपद पंचायत के सदस्य हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक निखिल अपने दोस्त के साथ रात में घूमने निकला था। सत्य साईं हॉस्पिटल के पास रात लगभग 4:30 बजे गाड़ी नियंत्रित होकर के डिवाइडर से टकरा गई। जिससे निखिल के चेहरे पर चोट आई है। मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोस्त घायल है। जिसका इलाज जारी है दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

हादसे की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर मंत्री केदार कश्यप एक्सीडेंट वाले स्थान पर पहुंचे। साथ ही रायपुर के एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Related Posts

    ED; भारतमाला मुआवजा घोटाले में रायपुर समेत 12 जिलों के कलेक्टर जांच के घेरे में, छत्तीसगढ़ में BJP नेता-कारोबारी के ठिकानों पर ईडी रेड में खुलासा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गत दिवस दुर्ग और बिलासपुर में रेड मारी है। दुर्ग में ‘अमर इंफ्रा’ के संचालक और भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के…

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…