ACCIDENT; शादी से लौट रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, पांच बरातियों की मौत

कानपुर, उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शादी से लौट रही अर्टिगा कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार सवार पांच बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि कार में 12 बराती सवार थे, बाकी अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, श्रावस्ती के वीरपुर भुलैया गांव से शादी समारोह से लौट रहे बरातियों की अर्टिगा कार को बहराइच मार्ग पर चकवा के पास ट्रक ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। इसमें सवार 12 में से पांच की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों का उपचार जिला मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। मरने वाले गोंडा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना के मध्यनगर गांव निवासी राम सेवक के बेटे बब्बीराज की बारात श्रावस्ती के भुलैया गांव गई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद अर्टिगा कार से 12 लोग देर रात इटियाथोक के लिए निकले थे।रास्ते में चकवा गांव के पास कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। कार चालक इलाहाबाद निवासी 26 वर्षीय अभय कुमार पुत्र सूर्यबली आर्या, धानेपुर गोंडा के 30 वर्षीय फूल बाबू पुत्र मोहन लाल, 25 वर्षीय जीवन पुत्र विनोद कुमार, आठ वर्षीय आदित्य पुत्र विनोद कुमार (दोनों सगे भाई हैं व धानेपुर के रहने वाले हैं) व इटियाथोक निवासी 45 वर्षीय विजय कुमार पुत्र बच्चा लाल की मौत हो गई।

  • Related Posts

    ACCIDENT; सडक हादसे में 5 लोगों की मौत से कोरबा के दो गांव में छाया मातम

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थान पर हुई सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल हैं, जो दोपहर…

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….