NAXALITE; नक्सलियों के खिलाफ इस बार बरसात में भी चलेगा ‘ऑपरेशन मानसून’, गृहविभाग ने सीएम साय को बताया प्लान

रायपुर , मंत्रालय में कल गृह विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बताया गया कि इस बार बरसात में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन मानसून चलाया जाएगा. इसमें धुर नक्सली क्षेत्रों में फोर्स का ऑपरेशन जारी रहेगा. इस बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, डीजीपी अरुणदेव गौतम, सीएम के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और सचिव राहुल भगत भी मौजूद रहे.

बैठक में बताया गया कि कितने गांव नक्सल मुक्त किए जा चुके हैं और अगले कुछ दिनों में कहां-कहां नक्सलियों को लेकर ऑपरेशन चलाया जाएगा। इसके साथ ही नक्सलियों की मुखबिरी करने वाले ग्रामीणों को जिस तरह से टारगेट बनाया जा रहा है, उन्हें सुरक्षा कैसे दी जाएगी. इसका प्लान भी बताया. मानसून में क्या समस्याएं आ रही हैं और उनसे कैसे निपटा जाए, इस पर भी चर्चा की गई.

नक्सलियों को सोने नहीं देंगे शाह – अमित शाह

बता दें कि 22 जुलाई को जब अमित शाह नवा रायपुर आए थे, तब उन्होंने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि इस बार बारिश में भी नक्सलियों को सोने नहीं देंगे. इसके बाद उन्होंने फिर मार्च 26 में नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प दोहराया था. इसके साथ ही अमित शाह ने नक्सलियों को हथियार डालने का का आव्हान किया और हथियार डालकर मुख्य धारा में जुड़ने पर हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया था.

  • Related Posts

    ACCIDENT; सडक हादसे में 5 लोगों की मौत से कोरबा के दो गांव में छाया मातम

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थान पर हुई सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल हैं, जो दोपहर…

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….