ACCIDENT; सडक हादसे में माइनिंग इंजीनियर की मौत, बाइक से घर लौट रहा था

बिलासपुर, कवर्धा से होकर गुजरने वाले रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे मार्ग में शुक्रवार की दोपहर को चिल्फी घाटी के पास सड़क दुर्घटना सामने आई है। जहां एक तेज रतार कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के चलते बाइक सवार इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने अपने घर लौट रहा था।

घटना चिल्फी थानाक्षेत्र के जबलपुर रोड के अकलघरिया गांव के पास हुई है। जहां पर एक स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 04 क्यू सी 1214 के साथ एक मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 06 जीआर 4722 की जबरदस्त टक्कर हो गई। आमने-सामने के टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए।

मृतक की पहचान माइनिंग इंजीनियर त्रिविक्रम प्रधान पिता काशीराम प्रधान( 25 वर्ष) निवासी ग्राम पाटन दादर सांकरा जोंक जिला महासमुंद छत्तीसगढ के रूप में की गई है। वह मध्यप्रदेश में एक खदान में काम करता था। घटना की सूचना थाना प्रभारी चिल्फी ने एंबुलेंस एवं स्टाफ भेजकर शव को पीएम के लिए रवाना किया गया।

बाल बाल बचे सवार

वहीं घटना में कार सवार लोग बाल-बाल बचे है। कार भी सड़क से नीचे ढलान में उतर गई थी। तेज रतार व मोड़ के चलते हादसा होना बताया जा रहा है। चिल्फी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 में तैनात आरक्षक गंगाराम धुर्वे व चालक मुकेश दास तत्काल मौके पर पहुंच गए थे।

  • Related Posts

    CRIME; प्रश्नचिन्ह लगाती है सिया जैसी लड़कियां!

    पिछले साल मध्य प्रदेश का इंदौर शहर में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में  उनकी  हालिया में विवाहित पत्नी सोनम सहित तथाकथित प्रेमी का नाम सामने आया था। इस…

    SCAM; 657 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, दो IAS अधिकारियों के घर छापेमारी, एक अफसर हिरासत में

    चंडीगढ़, हरियाणा में 657 करोड़ रुपये के चर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लेते हुए हरियाणा कैडर के दो आईएएस अधिकारियों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’