CRIME; तोमर बंधु फरार घोषित, कोर्ट में 18 जुलाई को पेश होने का आदेश, नहीं तो संपत्ति होगी कुर्क

रायपुर , राजधानी रायपुर के तोमर बंधु सूदखोरी, वसूली, ब्लैकमेलिंग के आधा दर्जन से ज्यादा मामले में फरार चल रहे हैं, जो सोमवार को भी कोर्ट नहीं पहुंचे. इसके बाद कोर्ट ने पुलिस की अर्जी पर दोनों को फरार घोषित कर दिया.अब दोनों भाईयों को 18 जुलाई को कोर्ट में उपस्थित होने का फिर मौका दिया गया है. इस बार भी कोर्ट नहीं पहुंचने पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस संपत्ति कुर्की की कार्रवाई करेगी.

तोमर बंधुओं पर 44 दिन में 66 से ज्यादा केस दर्ज

बता दें कि हिस्ट्रीशिटर वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर पिछले सवा माह से फरार चल रहे हैं. दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था. उन्हें 14 जुलाई को कोर्ट में उपस्थित होना था. उनके घर पर जाकर इसकी सूचना दी गई. उसके बाद भी दोनों भाई कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए. इसलिए कोर्ट ने दोनों को फरार घोषित किया है. दोनों भाईयों पर 44 दिनों में 66 से ज्यादा केस दर्ज किया गया है. इसमें सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और आर्म्स एक्ट का मामला शामिल है.

अंडा बेचने वाले ने खडा किया साम्राज्य

बता दें कि पुलिस ने तोमर परिवार से सभी कैश, गोल्ड सहित अन्य सभी सामानों का हिसाब मांगा है. साथ ही बिल दिखाने के लिए भी कहा है. तोमर बंधु कुछ सालों पहले तक एक छोटा सा ठेला लगाकर अंडा बेचा करते थे. वह ऑटो में सफर करते थे. साथ ही एक किराए के घर पर रहते थे, लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं है. दोनों भाई आज के समय के करोड़ों के मालिक है. उनके पास रहने के लिए 5 हजार वर्गफीट में बना एक आलीशान बंगला है. घूमने के लिए बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर और थार जैसी कई गाड़ियां हैं.

  • Related Posts

    FIR; केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मोहारा धान उपार्जन केंद्र में 30 लाख के गबन का खुलासा

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के सेवा सहकारी समिति मोहारा में धान गबन और अवैध परिवहन का बड़ा मामला उजागर हुआ है। प्रशासन की आकस्मिक जांच में 995.68 क्विंटल धान…

    MURDER; एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बेटा ही निकला मुख्य आरोपी, संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने रची थी साजिश

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के बाद सामने आया है कि इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…