CRIME; राजधानी के दो होटलों में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा,महिला मैनेजर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, संचालक फरार

 रायपुर, राजधानी रायपुर के होटल आदित्य गैस्ट हाउस और होटल गगन ग्रैंड में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था, जिसका पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो महिला मैनेजर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दोनों होटलों के संचालक कुणाल बाग और भागीदार सुमित फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, गोपनीय सूचना के आधार पर गंज थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने प्वाइंटर के माध्यम से सौदा तय कराया और संकेत मिलते ही दोनों होटलों में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की। रेड के दौरान होटल आदित्य गैस्ट हाउस की महिला मैनेजर रेवती साहू और होटल गगन ग्रैंड के मैनेजर सुब्रत सेठी, महिला रिसेप्शनिस्ट निशामणी बेहरा और अन्य स्टाफ को मौके से पकड़ा गया। साथ ही संदिग्ध अवस्था में मिले मनोज वैष्णव और तेजेश्वर डडसेना को भी गिरफ्तार किया गया। होटल के संचालक कुणाल बाग और उसका सहयोगी सुमित इस पूरे नेटवर्क के प्रमुख बताये जा रहे हैं, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल, नगदी रकम जब्त की है। इनके खिलाफ थाना गंज में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम क्रमश: सुब्रत सेठी (32 वर्ष), मैनेजर, होटल गगन ग्रैंड, मूल निवासी ओडिशा, रेवती साहू (30 वर्ष), मैनेजर, होटल आदित्य गैस्ट हाउस, निवासी खैरागढ़.नीलाबर बाग (29 वर्ष), निवासी बलांगीर, ओडिशा, निशामणी बेहरा (27 वर्ष), पत्नी सुब्रत सेठी, निवासी उड़ीसा, मनोज कुमार वैष्णव (40 वर्ष), निवासी कांकेर एवं तेजेश्वर डडसेना (35 वर्ष), निवासी महासमुंद बताए गये है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; सडक हादसे में 5 लोगों की मौत से कोरबा के दो गांव में छाया मातम

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थान पर हुई सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल हैं, जो दोपहर…

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….