RAPE; नौकरी का झांसा देकर रायपुर की महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला को सोशल मीडिया में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने कल महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसने इंस्टाग्राम पर नौकरी का विज्ञापन देखा था, जिस पर दिए गए नंबर पर कॉल करने पर कॉलर ने खुद को राहुल साहू, निवासी अडभार बताया और दावा किया कि वह एक प्लांट में काम करता है और नौकरी दिलवा सकता है। 

पीड़िता ने बताया कि कल रायपुर से ट्रेन से रायगढ़ पहुंची, जहां कथित राहुल उसे स्टेशन से मोटरसाइकिल पर बैठाकर पूंजीपथरा क्षेत्र के एक प्लांट में ले गया। वहां यह कहकर कि “आज हाफ डे है, काम नहीं हो पाया,  बड़े साहब से मिलवाता हूं, वह महिला को सरायपाली के जंगल में ले गया और डरा-धमका कर दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर बदनाम करने की धमकी भी दी।

घटना के बाद महिला रात में ही महिला थाना पहुंची और पूरी जानकारी दी। थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने तत्काल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल को अवगत कराया, जिन्होंने तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना असली नाम लोकनाथ पटेल (30 वर्ष), पिता राम प्रसाद पटेल, निवासी ग्राम चारपारा, थाना सक्ती बताया। महिला थाना रायगढ़ ने आरोपी के खिलाफ धारा 64, 115(2), 351(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

  • Related Posts

    MINING; सिपाही की पिटाई कर रेत भरी गाडी लेकर भागने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक की तलाश जारी

    0 अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी अंबिकापुर, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों की लूट, अवैध कारोबार तथा शासकीय कार्य…

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’