ACTION; बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, रवि भवन के मोबाइल रिपेयरिंग दुकानों से 6 नाबालिग बच्चों को पकडा

0 महिला एवं बाल विकास विभाग और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की टीम ने मारा छापा

रायपुर, जिला पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की टीम ने आज गोल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित रवि भवन में छापा मारा। इस दौरान मोबाइल रिपेयरिंग की कई दुकानों से 15 से 16 साल के 06 नाबालिग बच्चों को बचाया गया।

मामले की एफआईआर गोल बाजार थाने में दर्ज की गई है। यह अभियान जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास सुश्री शैल ठाकुर के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई श्रीमती रश्मि बाला तिवारी के दिशा निर्देश एवं डीएसपी सुश्री नंदनी ठाकुर, गोल बाजार की थाना प्रभारी श्रीमती अर्चना धुरंधर के नेतृत्व में चलाया गया।

बचाव किए गए बच्चों में 02 बालिकाएं और 04 बालक हैं। यह बच्चे रायपुर शहर के अलग अलग क्षेत्र से आकर रवि भवन में मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य कर रहे थे। मामले में नियोक्ता के विरूद्ध किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 तथा बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियम) अधिनियम 1986 की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; सडक हादसे में 5 लोगों की मौत से कोरबा के दो गांव में छाया मातम

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थान पर हुई सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल हैं, जो दोपहर…

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….