MURDER;कुत्ता खरीदने 200 रुपए नहीं दिए तो बेटे ने मां को उतार दिया मौत के घाट, हमले से पत्नी भी घायल

 रायपुर, उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर में शुक्रवार सुबह सनकी बेटे ने महज 200 रुपये के लिए दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। आरोपी प्रदीप देवांगन (45) ई-रिक्शा चलाता है। उसने जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदने के लिए 70 वर्षीय मां गणेशी देवांगन से 200 रुपये मांगे। मां के इनकार करने पर आरोपी ने आपा खो दिया और घर में पड़े हथौड़े से वार कर मां की बेरहमी से हत्या कर दी।

वारदात यहीं नहीं रुकी। बीच-बचाव करने आई पत्नी रामेश्वरी देवांगन (35) पर भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के वक्त घर में मौजूद 15 वर्षीय बेटे ने किसी तरह बीच-बचाव कर मां को बचाने की कोशिश की और फिर भागकर लोगों को सूचना दी। जब तक मोहल्ले वाले पहुंचे, आरोपी फरार हो चुका था।

तीन बच्चों का पिता है आरोपी

गंभीर रूप से घायल मां को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घायल पत्नी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वह बातचीत करने की स्थिति में है।आरोपी प्रदीप के तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

मामला बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाला है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। उरला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    COURT; एसईसीएल के चार अधिकारियों को जेल, CBI की विशेष कोर्ट ने सुनाई चार-चार साल की सजा

    जबलपुर, मध्य प्रदेश की सीबीआई कोर्ट जबलपुर ने एसईसीएल (SECL) के चार अधिकारियों को सजा सुनाई है। इतना ही नहीं चारों अफसरों पर एक-एक लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना…

    STRIKE; विधायक के 2 समर्थकों ने थाने में किया सरेंडर, हटाए जाएंगे SDM और नायब तहसीलदार!

    अंबिकापुर, सरगुजा के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप में विधायक और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…