NAXALITE; टिफिन बम समेत 22 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों ने दो इनामी समेत 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इन सभी पर कुल 40 लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत उसूर थाना, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर टेकमेटला की ओर निकली हुई थी। अभियान के दौरान टेकमेटला के जंगल से विस्फोटक के साथ सात नक्सलियों रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य देवा माड़वी, चैनु माड़वी, मल्ला माड़वी, रेखापल्ली डीएकेएमएस सदस्य माड़वी लखमा, रेखापल्ली कृषि शाखा सदस्य लाला मिडियम, मारुड़बाका आरपीसी जनताना सदस्य अंदा माड़वी और रेखापल्ली डीएकेएमएस सदस्य गंगा माड़वी को पकड़ा गया।

इनके कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बिजली का तार और पाम्पलेट बरामद किया गया। वहीं जांगला थाना और डीआरजी की संयुक्त पार्टी बेलचर, भूरिपानी व कोटमेटा की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान बेलचर के जंगल से आरपीसी सीएनएम सदस्य समीला ओयाम पिता रमेश ओयाम उम्र 22 निवासी पटेलपारा छोटेपल्ली, भूमकाल मिलिशिया सदस्य संतु ओयाम पिता सुक्कू ओयाम उम्र 23 निवासी बड़ेपल्ली, भूमकाल मिलिशिया सदस्य सायबो माड़वी पिता हिड़मा माड़वी उम्र 39 निवासी पटेलपारा बड़ेपल्ली, आरपीसी मिलिशिया सदस्य रमेश आरकी पिता पकलु आरकी उम्र 19 निवासी कोलनार, आरपीसी मिलिशिया सदस्य शंकर आरकी पिता पकलु आरकी उम्र 22 निवासी कोलना व केएएमएस सदस्य कोहले ओयाम पति सुखराम ओयाम उम्र 22 निवासी कोलनार को गिरफ्तार किया गया।

  • Related Posts

    ACCIDENT; सडक हादसे में 5 लोगों की मौत से कोरबा के दो गांव में छाया मातम

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थान पर हुई सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल हैं, जो दोपहर…

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….