LIQUOR; गुजरात में हर साल होता है 15 हजार करोड़ की शराब तस्करी का धंंधा

अहमदाबाद, गुजरात में शराबबंदी के बावजूद हर साल 12 से 15 हजार करोड़ की शराब तस्करी होती है। पुलिस 300–500 करोड़ की शराब जब्त करती है, लेकिन माफिया, भ्रष्ट पुलिस और भ्रष्ट नेताओं की मिलीभगत से तीन से चार गुना मुनाफे वाला अवैध शराब का कारोबार जारी है। राजस्थान और मध्यप्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र और दमन-दीव से भी शराब आ रही है। महंगी शराब हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, गोवा से पार्सलों के जरिए आती है। सीमावर्ती इलाकों में शराब सबसे महंगी बिकती है। अकेले राज्य निगरानी प्रकोष्ठ ने प्रदेश भर में एक साल में 455 केस तस्करी के दर्ज किए, जिनकी कुल लागत करीब 144 करोड़ रुपए थी।

शराब तस्करी के बड़े मामले

वर्ष 2024 में 144 करोड़ रुपए की 82 लाख बोतलें विदेशी शराब की जब्त की गई थी। 2 लाख लीटर से अधिक देशी शराब जब्त की गई। राज्य निगरानी प्रकोष्ठ ने 455 मामले दर्ज किए, 22.51 करोड़ रुपए की शराब और 51.93 करोड़ का माल जब्त किया था। वर्ष 2025 में 6.58 करोड़ रुपए की शराब जनवरी-फरवरी में जब्त की गई। यह पिछले साल की तुलना में डेढ़ गुनी ज्यादा है। कुल 11.47 करोड़ रुपए मूल्य की कुल संपत्ति जब्त की गई है।

तस्करी के प्रमुख मार्ग

मध्य गुजरात के मालवा क्षेत्र के झाबुआ, अलीराजपुर और आसपास के इलाकों से चार मुख्य रास्ते सक्रिय हैं। कट्ठीवाड़ा से कांचला गांव, देवगढ़ बारिया, बड़ा खेड़ा, केवड़ी और कोलियारी गांव की ग्रामीण सड़कों का उपयोग कर शराब लाई जाती है। सीमा के दोनों ओर आदिवासियों की जमीनों पर किराए के गोदाम बनाए गए हैं। तस्करी के लिए गुजरात में रजिस्टर्ड फोर बाय फोर एसयूवी और पिकअप गाड़ियां रात में 40-50 वाहनों के काफिले में सीमा पार करती हैं।

दक्षिण गुजरात के महाराष्ट्र के नासिक, पालघर और नवापुर से शराब नवापुर, भीलाड और सापुतारा के रास्ते दक्षिण गुजरात पहुंचाई जाती है। दमण और सिलवासा के माफिया भी इसमें सक्रिय हैं। तस्करी में छोटे टूरिस्ट वाहनों और मुख्य मार्गों के साथ-साथ घने जंगलों के रास्तों का इस्तेमाल होता है।

उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र के राजस्थान से अवैध शराब उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र में भेजी जाती है। रतनपुर, आबूरोड, मंडार और सांचोर जैसे सीमावर्ती रास्तों से छोटे व मध्यम वाहनों के जरिए शराब गुजरात के सीमावर्ती जिलों तक लाई जाती है, जहां से माफिया इसे अहमदाबाद सहित राज्य के अन्य हिस्सों में पहुंचाते हैं।

पंजाब-हरियाणा से आती है शराब की बड़ी खेप

कुछ पुलिस अफसरों की मानें तो पंजाब-हरियाणा से भी बड़े पैमाने पर गुजरात में शराब की आपूर्ति होती है। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे, जयपुर एक्सप्रेसवे और अमृतसर-जामनगर भारतमाला राजमार्ग समेत अन्य राजमार्गो के जरिए शराब गुजरात पहुंचती है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; सडक हादसे में 5 लोगों की मौत से कोरबा के दो गांव में छाया मातम

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थान पर हुई सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल हैं, जो दोपहर…

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….