ED; रेलवे ठेकेदार के ठिकानों पर ईडी का छापा, दुर्ग और रायपुर में एक साथ कार्रवाई 

रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रेलवे के एक बड़े कांट्रेक्टर और होटल कारोबारी परिवार के ठिकानों पर आज सुबह से छापेमारी जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग स्थित होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के दीपक नगर स्थित आवास पर सुबह 6 बजे तीन इनोवा गाड़ियों में सवार ईडी की टीम पहुंची। टीम के साथ सीआरपीएफ जवान भी मौजूद रहे।

इस कारोबारी समूह की कई फर्में अलग-अलग नामों से संचालित हो रही हैं। बताया जा रहा है कि इस ग्रुप ने पूर्ववर्ती सरकार के दौरान मिड डे मील योजना में भी बड़ा ठेका हासिल किया था। इसके अलावा, रेल नीर घोटाले में भी इस परिवार के कुछ सदस्यों पर गंभीर आरोप लग चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह परिवार तीन भाइयों में बंटा हुआ है, लेकिन अब तक की कार्रवाई से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रेड केवल एक भाई के ठिकानों पर हुई है या तीनों को जांच के दायरे में लिया गया है। प्रारंभिक छानबीन के बाद ईडी इस मामले में कई अन्य बड़े आर्थिक अनियमितताओं की भी जांच कर सकती है। गौरतलब है कि इसी परिवार का रायपुर में कोर्टयार्ड मैरियट जैसा बड़ा होटल भी है, जिससे इनकी व्यावसायिक स्थिति और प्रभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; सडक हादसे में 5 लोगों की मौत से कोरबा के दो गांव में छाया मातम

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थान पर हुई सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल हैं, जो दोपहर…

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….