SACRIFICE; अंधविश्वास में 3 वर्षीय मासूम की दी थी बलि, गला काटकर धड़ जलाया, फिर 3 दिन बाद गाड़ दिया सिर

0आरोपी राजू कोरवा 15 महीने बाद गिरफ्तार

अंबिकापुर, सरगुजा के एक आदिवासी बहुल गांव में अंधविश्वास के चक्कर में पडक़र एक युवक ने 3 वर्षीय एक मासूम बच्चे की बलि दे दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को 15 महीने बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी 40 वर्षीय राजू कोरवा ने पुलिस पूछताछ में जो खुलासा किया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है. राजू का दावा है कि उसका बेटा मिर्गी और मानसिक बीमारी से से ग्रसित है. स्थानीय तांत्रिकों के कहने पर उसने ‘महादानी देवता’ को खुश करने के लिए मानव बलि देने का फैसला किया.

घटना 1 अप्रैल 2024 की बताई जा रही है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सबाग के सुलुंगडीह में अपने बीमार बेटे को स्वस्थ करने की सनक में देवता को खुश करने आरोपी ने मासूम की निर्मम हत्या कर दी थी। आरोपी बिस्किट का लालच देकर खेल रहे मासूम को अपने घर ले गया। इसके बाद चाकू से उसका गला काटकर अलग किया। फिर धड़ जला दिया। वह 3 दिन तक सिर को घर में छिपाकर रखा और चौथे दिन उसे नाले के पास गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बलि देने की बात स्वीकार की।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सबाग के सुलुंगडीह निवासी बिरेंद्र नगेशिया ने 6 अप्रैल 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 3 वर्षीय पुत्र अजय नगेशिया 1 अप्रैल से लापता है। उसने बताया था कि 29 मार्च 2024 वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ महुआ बीनने झलबासा जंगल गया था। फिर जंगल में ही झोपड़ी बनाकर डेरा डाले हुए था। 1 अप्रैल को वह प्राथमिक शाला सबाग में रसोइया का काम करने चला गया। जब शाम को लौटा तो उसकी पत्नी ने कहा कि वह नाला की ओर करेला सब्जी तोडऩे गई थी, उसके बाद से बेटा अजय डेरा के पास से खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; सडक हादसे में 5 लोगों की मौत से कोरबा के दो गांव में छाया मातम

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग स्थान पर हुई सडक़ दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता पुत्र भी शामिल हैं, जो दोपहर…

    SUSPEND; थाने में विवेचना के दौरान अवैध वसूली की शिकायत, पुलिस उपनिरीक्षक निलंबित

    रायपुर. राखी थाना क्षेत्र में विवेचना के दौरान अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है. शिकायत की प्रारंभिक जांच…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….