TEACHER;युक्तियुक्तकरण के नाम से 4077 सरकारी स्कूल और शिक्षकों के पद को खत्म करने की साजिश

0 भाजपा सरकार में पहले 3500 स्कूल बंद हुए थे अब 4077 से स्कूल बंद करने की तैयारी

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के नाम से प्रदेश के 4077 सरकारी स्कूलों और 12000 शिक्षकों के पद को खत्म करने की साजिश कर रही है। 4077 स्कूलों को बंद कर यहां के शिक्षकों को उन प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में भेजा जाएगा जहां शिक्षकों की कमी है. इन स्कूलों के बंद होने से यहां काम कर रहे 4 हजार रसोईया, 4 हजार स्वीपर और महिला स्व सहायता समूह जो मध्यान्ह भोजन बनाती है वे सभी बेरोजगार हो जाएंगे. इसके अलावा ऐसे 20 हजार प्राइमरी और मिडिल स्कूल जहां शिक्षकों के रिक्त पद है। वहां अब शिक्षकों की भर्ती नहीं होगी। मतलब साफ है कि प्रदेश में 32000 शिक्षकों की नई भर्ती नहीं होगी।

वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 57000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती का वादा किया था और बेरोजगार युवाओं से वोट लिया था। भाजपा एक ओर  सरकारी स्कूल को बंद कर रही है शिक्षकों के पद  को खत्म कर रही है दूसरी ओर युवाओं से भी वादाखिलाफी कर रही है। भाजपा के 15 साल के शासनकाल में युक्तियुक्तकरण के नाम से 3500 से अधिक सरकारी स्कूलों को बंद किया गया था। 8 हजार शिक्षकों के पद को खत्म किया था अब वही काम फिर वर्तमान भाजपा की सरकार कर  रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान बंद सरकारी स्कूलों को खोला गया था। शिक्षकों की सीधी भर्ती की गई थी। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलकर गरीब बच्चों को मुफ्त में अंग्रेजी की शिक्षा दिया जा रहा था। 16 स्थानीय बोली भाषा में बच्चों को पढ़ाई करवाई जा रही थी। बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल पुनः खोले गए थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर