TIRANGA;संभागायुक्त कावरे ने फहराया तिरंगा,कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित

रायपुर, रायपुर संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर महादेव कावरे ने ध्वजारोहण किया। संभागायुक्त ने कहा कि शहीदों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद करा कर विकास के जिस सपने कों संजोया था, उसे पूरा करना हम सब भारतवासियों की जिम्मेदारी है।

इस मौके पर श्री कावरे पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने-अपने शासकीय दायित्वों का पूरी क्षमता से निर्वहन करने और जनहित के सभी कामों को समय पर पूरा करने की समझाईश भी दी। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती सरिता तिवारी एवं श्रीमती ज्योति सिंह सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही लोकसभा निर्वाचन प्रशिक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने में मजबूती के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने भी सभी अधिकारी व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अभिलाषा पैंकरा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GANESHA; उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश- गणेश समितियों को अनावश्यक परेशान न करें,बल्कि मदद करें

    बिलासपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गणेश उत्सव को लेकर समितियों को होने वाली परेशानियों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि किसी…

    AWARD; कुरियन  भारत रत्न के हकदार

    हर देश मे कुछ ऐसे योग्य व्यक्ति होते है जिनके कार्य इतने उत्कृष्ट होते है कि लगता है ऐसे लोग इतने बड़े काम कैसे कर लेते है। दूसरा प्रश्न ये…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व