नीट की परीक्षा 7 मई को; 18 लाख स्टूडेंट शामिल होंगे

नईदिल्ली, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 6 मार्च से NEET 2023 पंजीकरण शुरू कर दिया है। नीट आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल, 2023 को समाप्त कर दी गई। एनटीए द्वारा नीट परीक्षा तारीख 2023 (NEET 2023 Exam Date) की घोषणा कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, नीट 2023 का आयोजन 7 मई, 2023 को किया जाएगा। लगभग 18 लाख मेडिकल छात्रों के नीट 2023 के लिए पंजीकरण कराने की संभावना है।

विशेषज्ञ विजित जैन का कहना है कि घर पर नीट यूजी 2023 की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को बिना किसी रेडीमेड मदद के अतिरिक्त मेहनत करने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। उम्मीदवारों को स्वाध्याय के प्रति औपचारिक रवैया और समय-सारणी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की आवश्यकता होती है, ताकि यह तय किया जा सके कि घर पर नीट की तैयारी कमजोर नहीं पड़ेगी। घर पर नीट की तैयारी के दौरान यह बात हमेशा ध्यान में रखी जानी चाहिए कि नीट परीक्षा अभ्यर्थियों के ज्ञान और प्रतिस्पर्धी क्षमता का परीक्षण करती है। घर से नीट की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।

ऐसा होगा पेपर का पैटर्न

पेपर पैटर्न के अनुसार, नीट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। कुल 200 प्रश्न होंगे, जिनमें से उम्मीदवारों को 180 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। नीट परीक्षा पैटर्न 2023 में प्रश्नों को दो खंडों में विभाजित किया जाएगा। खंड ए और बी। खंड ए में 35 प्रश्न होंगे, जबकि खंड बी में 15 प्रश्न होंगे। सेक्शन ‘बी’ के इन 15 प्रश्नों में से उम्मीदवारों को केवल 10 के ही जवाब देने होंगे। जीव विज्ञान विषय, जिसमें वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र दोनों शामिल हैं। कई उम्मीदवारों के मामले में भौतिकी और रसायन विज्ञान निर्णायक भूमिका निभाते हैं, वे इनकी अच्छी तैयारी कर दूसरों पर इसके जरिए बढ़त बना लेते हैं।

  • Related Posts

    NEET; MBBS/BDS में दाखिला, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    रायपुर,  चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए…

    IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….